

बिलासपुर. सदभावना होली उत्सव के पंद्रहवे वार्षिक आयोजन में सदभावना भोकवाधिराज एवम् सदभावना जोजवानंद अलंकरण सांसद श्री अरुण साव पूर्व महापौर श्री राजेश पांडेय सहित अन्य अतिथियों के उपस्तिथि में पांच मार्च 2023 रविवार को होटल शिवा इंटरनेशनल सीएमडी चौक बिलासपुर में संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर परंपरानुसार ब्रज फाग के ही साथ ही आर्केस्ट्रा म्यूजिक मेलोडी का पुराने फिल्मी होली गीत की प्रस्तुति होगी।
इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में
प्रो. ओमपाल सिंह निडर जी (राष्ट्रीय कवि दिल्ली), डा. रफीक नागौरी जी (शायर उज्जैन), डा. शिवशरण श्रीवास्तव “अमल” जी (वीर), श्री अशरफी लाल सोनी जी (व्यंग), एवम् जूनियर एहसान कुरैशी (मिमिक्री) शामिल होंगे। सदभावना द्वारा होली उत्सव पर विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों को किया जाने वाला सम्मान मे डा. पालेश्वर प्रसाद जी शर्मा स्मृति
सदभावना साहित्य सेवा सम्मान
श्री एम डी मानिकपुरी जी

2 श्री बसंत शर्मा जी स्मृति
सदभावना शिक्षा रत्न सम्मान
श्री अनिल तिवारी जी
3 श्रीमती सुंदरी देवी जी श्रीवास्तव स्मृति
सदभावना कला सम्मान
श्री अरविंद दिवाकीर्ति जी
4 स्व. सेठ रामेश्वर प्रसाद जी बंसल स्मृति
सदभावना समाज सेवा सम्मान
श्री सुशील रामदास जी अग्रवाल
5 श्री बोधराम जी श्रीवास स्मृति
सदभावना साहित्य रत्न सम्मान
श्री रफीक नागौरी जी
6 दाऊ मनहरण लाल जी अग्रवाल स्मृति
सदभावना संगीत रत्न सम्मान
श्रीमती मनीषा नीरज जैन जी
7 स्व. श्री वृषभान प्रसाद सोनी जी स्मृति
सदभावना अति विशिष्ट प्रतिभा सम्मान
श्री चंद्रप्रकाश देवरस जी
8 स्व. श्री भगवती प्रसाद राठौर जी स्मृति
सदभावना विशिष्ठ व्यक्तित्व सम्मान
श्री होरी लाल गुप्ता जी को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने संयोजक राजीव अग्रवाल, विजय वर्मा, असरफी सोनी, नीरज जैन, महेंद्र गुप्ता, भरत चंदानी शैलेंद्र गुप्ता, बालगोविंद अग्रवाल, राजेश, शिवशंकर आदि प्रयासरत हैं।
