

रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इस चुनाव में सर्वाधिक वोट लेकर विजयी हुए सी नवीन कुमार सचिव चुने गए हैं, जबकि अमरनाथ सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बी अनिल कुमार को मिली है। समिति के अध्यक्ष पदेन डीआरएम होते हैं, इसलिए मौजूदा अध्यक्ष डीआरएम प्रवीण पांडे हैं । आपको बता दें कि इस चुनाव में परिवर्तन पैनल को अभूतपूर्व जीत हासिल हुई थी जिसके सभी सदस्य चुने गए थे, जिसके बाद पैनल से चुने गए सदस्यों का नाम विभिन्न पदों के लिए डीआरएम को प्रेषित किया गया था । डीआरएम से अनुमोदन के बाद आधिकारिक रूप से नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

सी नवीन कुमार मानद सचिव, अमरनाथ सिंह उपाध्यक्ष, बी अनिल कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा बतौर समिति सदस्य के रूप में दीपक राजा गुरुंग, डी मुरलीधर, दीपक कुमार सुब्बा, संजय कुमार तिवारी, श्रीकांत पाधी, टी सन्मुख राव और श्रीराम यादव शामिल है। आपको बता दें कि इस प्रतिष्ठित चुनाव में सी नवीन कुमार को 598 वोट मिले थे, 511 वोट लेकर बी अनिल कुमार दूसरे नंबर पर थे। अमरनाथ सिंह को 491, हेमंत सिंह को 469, दीपक राजा को 451, डी मुरलीधर को 444, दीपक कुमार सुब्बा को 439, संजय कुमार तिवारी को 420, श्रीकांत पार्टी को 382, टी सन्मुख राव को 363 और श्रीराम यादव को 347 वोट मिले थे।

नए सचिव बने सी नवीन कुमार ने S भारत न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बतायी।उन्होंने कहा कि सबसे पहले रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ग्राउंड की मरम्मत की जाएगी। साथ ही यहां काफी अर्से से बंद विभिन्न टूर्नामेंट वापस शुरू किए जाएंगे । विभागीय खेल कैलेंडर जारी कर स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। अन्य खेल गतिविधियों का भी संचालन किया जाएगा, साथ ही साथ जिम आदि क्षेत्रों में सुधार की भी कोशिश होगी। आपको बता दें कि नई कार्यकारिणी अगले 3 सालों के लिए चुनी गई है।
