

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फतेहपुर सीकरी के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एक दिवसीय प्रवास पर माता कौशल्या के पावन नगरी प्रभू श्री रामचंद्र जी का ननिहाल छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में आगमन हो रहा है. दिनांक 27-02-023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 05 मिंट पर बिलासपुर स्तिथ बिलासा एयरपोर्ट में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी के नेतृत्व में भाजपा वरिष्ठ नेता द्वारिकेश पांडेय ,प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास,आलोक सिंह ठाकुर, कुलकित चंद्रा, टीकाराम पटेल, प्रदेश महामंत्री कोमल सिंह राजपूत,ओमप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल, आकाश गुप्ता, अजय साह, वेद राम मनहर,खिलावन शर्मा, इंदु पनेरिया, मीडिया प्रभारी निश्चय बाजपाई, सह कोषा अध्यक्ष बी.पी. सिंह सहित अन्य किसान मोर्चा के पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा
स्वागत पश्चात किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर बिलासपुर से गौरेला पेंड्रा के लिए प्रस्थान करेंगें। दोपहर 1:00 बजे से आयोजित करीब 10 हजार से अधिक किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता की जनाक्रोश रैली व आम सभा में शामिल होंगे और राज्य की कॉंग्रेस भुपेश बघेल सरकार की किसान विरोधी नीतिओ तथा राज्य के अन्नदाता की उपेक्षा तथा लगातार किसान भाइयों की राज्य में गलत नीतियों से मौत पर आड़े हाथों लेंगें । इस कार्यक्रम में विशेष रुप से बिलासपुर लोकसभा के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश के सभी भाजपा वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगें।
इस कार्यक्रम में दुर्ग, रायपुर, बस्तर एवं बिलासपुर संभाग के सभी अन्नदाता किसान बंधु उपस्थित रहेंगें,, उपरोक्त जानकारी छ.ग.प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी स्मृति वैष्णव जैन ने दिया.
