भाजपा बिलासपुर पश्चिम एवं उत्तर मंडल की संयुक्त बैठक में आगामी रणनीति तय है

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर पश्चिम मंडल एवं उत्तर मंडल की संयुक्त मंडल कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित बिलासपुर विधानसभा के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की और कहा कि शक्ति केन्द्र और बूथ को मजबूत करना है जिससे आगामी चुनाव में अधिक से अधिक बूथों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो सके। सभी पदाधिकारियों सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष नियमित रूप से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यो को पूरा करें। विधानसभा प्रभारी श्री शुक्ला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को बताना है और राज्य की कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी को भी उजागर करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, उत्तर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, विजय ताम्रकार, महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप बबलू, डीके साहू, नारायण तावड़कर, सुशील श्रीवास्तव, सुकांत वर्मा, वैभव गुप्ता, नितिन पटेल, चंदना गोस्वामी, राजेंद्र भंडारी, राजेश पांडे, विजय यादव, सुनीता मानिकपुरी, श्रद्धा जैन, प्रसुन्न चतुर्वेदी, सीमा पांडे, स्मृति जैन, प्रतिभा मिश्रा, कमला शुक्ला, कमल जैन, कार्तिक यादव, आनंद तावड़कर, उदय चौरसिया, प्रकाश त्रिवेदी, बल्लू सारथी, संजय गुप्ता, शिव खंडेलवाल, संजय पांडे, पंकज श्रीवास्तव, रोहित राजपूत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!