
यूनुस मेमन

रतनपुर — प्रतिवर्षानुसार इस बार भी छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ विकास खंड कोटा के द्वारा वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन रेस्ट हाउस रतनपुर में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्राम निर्मलकर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ, अध्यक्षता विद्या नंद साहू जिलाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि- सुरेश राय पूर्व उपाध्यक्ष, कामेश्वर बैरागी, नागेन्द्र धर शर्मा, भूषण पाण्डेय,दुश्यंत रजक संघ पदाधिकारियों के कर कमलों से संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन किया गया। मां सरस्वती के पूजन पश्चात बलराम पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष ने स्वागत भाषण पढ़ा। मुख्य अतिथि निर्मलकर ने कैलेण्डर प्रकाशन के लिए साधुवाद देते हुए कहा- यह कैलेण्डर शिक्षकों के लिए बहुत ही लाभदायक है। विद्या नंद साहू ने शिक्षक एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथियों ने भी उद्बोधन दिया।संघ के द्वारा कैलेंडर को सभी शालाओं में वितरण किया जाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश पाण्डेय व आभार प्रदर्शन शुकदेव कश्यप ने किया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में संघ के गोविंद वैष्णव,एन के तिवारी,जय वैष्णव,संजय रजक, सुखदेव पाण्डेय, अशोक शर्मा,शंकर सोनी,मोहन लाल साहू , दिनेश धव,रोशन दुबे व अन्य शिक्षक शामिल थे।
