बिलासपुर नगर निगम उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने गाजे बाजे के साथ निकाली नामांकन रैली, रैली में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ शामिल हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता

बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव के नामांकन दाखिले के आखिरी दिन जहां रैली निकालकर कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया तो वही वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णु नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने भी नामांकन रैली निकालकर अपनी ताकत दिखाई। बिलासपुर नगर निगम की यह सीट नीतू कमल जैन के निधन के बाद रिक्त हुआ है। जिस पर भाजपा ने उनकी बेटी श्रद्धा जैन पर भरोसा जताया। उच्च शिक्षित श्रद्धा जैन के समर्थन में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजित सिंह भोगल, दीपक सिंह , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक नामांकन रैली में शामिल हुए।

शिव चौक कुदुदंड से आरंभ होकर यह रैली 27 खोली, मांडवा बस्ती गायत्री मंदिर, चांदनी चौक होते हुए मिलन चौक पर समाप्त हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली नामांकन रैली में शामिल भाजपा नेताओं और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने मतदाताओं का समर्थन मांगा। इसे आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा है। यह सीट जहां कांग्रेस के लिए नाक का सवाल है तो वहीं भाजपा भी अपना यह सीट बरकरार रखने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है । 9 जनवरी को दोनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!