

सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम सेंदरी बिलासपुर में महिला प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें यादव समाज की महिलाएं जो विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भागीदारी रखने वाली महिलाओं और प्रतिभावान छात्राएं युवतियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र के साथ किया गया साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाली बुजुर्ग माताओं का भी सम्मान शॉल और श्रीफल देकर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सरिता यादव छत्तीसगढ़ ने महिला सम्मान की आवश्यकता समाज में महिलाओं की भागीदारी महिला सशक्तिकरण हेतु समूह बनाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण आरंभ करने की बात कही गई साथ ही युवतियों के लिए उनकी योग्यता अनुरूप ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था बच्चों की शिक्षा संस्कार और स्वास्थ्य संरक्षण संवर्धन हेतु संस्कारशाला प्रारंभ करने की बात कही गई इस अवसर पर श्रीमती यादव के द्वारा ग्राम पंचायत के नवीन दायित्व की भी घोषणा की है अध्यक्ष शिव कुमार यादव लेखापाल श्वेता यादव उपाध्यक्ष शतरूपा यादव अनीता यादव कोषाध्यक्ष मीना यादव सचिव ललिता यादव महासचिव ललिता यादव सह सचिव सत्यवती यादव उषा यादव सरस्वती यादव महामंत्री मान कुमार यादव शशि यादव कार्यकारिणी सदस्य धर्मशिला यादव जाना यादव।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती विनीता रामशरण यादव शहर अध्यक्ष यादव कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता यादव प्रदेश संरक्षक महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ , श्रीमती मीनू सुमंत यादव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, श्रीमती किरण संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर, श्रीमती हर्ष लता यादव भूतपूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर, सुश्री दुर्गा यादव भूतपूर्व प्रदेश महामंत्री की गरिमामय उपस्थिति रही। संपूर्ण कार्यक्रम में मंच संचालन सुश्री दुर्गा यादव जी के द्वारा किया गया।
