सकरी चौक में दिनदहाड़े गोली मारकर कांग्रेस नेता की हत्या, दो कार में आए हत्यारे अलग-अलग दिशाओं में भागे

आलोक मित्तल

बिलासपुर में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई है। सकरी चौक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी फॉर्च्यूनर में जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया, तो वही गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौत हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है।

बताया जा रहा है कि हत्यारे दो कार में सवार होकर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद एक कार रायपुर की ओर भागी तो दूसरी कार दूसरी दिशा में। योजनाबद्ध तरीके से संजीव त्रिपाठी की हत्या की गई है, इसके पीछे की वजह और हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। मृतक संजीव त्रिपाठी से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी की बात निकल कर सामने आई है। संजीव त्रिपाठी पर भी कई संगीन आरोप लगे थे। हत्या के पीछे उसी रंजिश को भी वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारों ने अपना चेहरा ढक रखा था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई।

मृतक संजीव त्रिपाठी स्वयं अपराधिक छवि का व्यक्ति था। उसका सूदखोरी ,जमीन विवाद, रंगदारी जैसे मामलों में कई लोगों से शत्रुता थी। यहां तक की अपने भाई से ही संजू त्रिपाठी की दुश्मनी जगजाहिर है। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि किसी जमीन विवाद के चलते ही हत्या हुई है। हत्यारों ने करीब से सर पर गोली मारी और भाग खड़े हुए।

शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक के ही भाई पर संदेह है जो घटना के बाद से गायब बताया जा रहा है। कुछ महीने पहले मृतक संजीव त्रिपाठी ने जमीन विवाद में अपने ही भाई के सर पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद संजीव त्रिपाठी को जेल भी जाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!