कलेक्टर ने किया धान खरीदी की समीक्षा जिले में 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–

पखांजुर”””
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा किया। राज्य शासन द्वारा लिए गये निर्णय अनुसार जिले में 01 नवम्बर से धान की खरीदी शुरू होगी, जिले के 70 सहकारी समितियों में 137 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं तथा 95 हजार 424 किसानों द्वारा धान बेचने के लिए पंजीयन कराया गया है।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए खरीदी केन्द्रों की साफ-सफाई, डनेज सिस्टम, बारदानों की व्यवस्था, तौलने के लिए कांटा-बाट की व्यवस्था, केप कव्हर, विद्युत व्यवस्था, ऑपरेटर की नियुक्ति, खरीदी केन्द्रों में छाया-पानी की व्यवस्था इत्यादि की समीक्षा करते हुए सभी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, खाद्य अधिकारी नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!