


आगामी 11 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला मोर्चा की हजारों सदस्य बिलासपुर पहुंचेंगी। इसी की तैयारी को लेकर विधानसभा वार बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कोटा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें पार्टी को संगठनात्मक मजबूती देने की रणनीति पर चर्चा के साथ हुंकार रैली की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मोतीलाल साहू ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अन्याय और अपराध के खिलाफ अब महिला मोर्चा हुंकार रैली के माध्यम से प्रदेश की सरकार को जगाने आंदोलन करेगी। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश में जुटी भाजपा लोगों तक यह संदेश पहुंचाएगी कि किस तरह से पिछले 4 सालों में प्रदेश में अपराध बढ़े हैं और हर आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी भाजपा जुट गई है। संगठनात्मक बैठक में इसे लेकर भी चर्चा हुई, वही कसरीकर्ताओ को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। कोटा विधानसभा आज तक भाजपा के हाथ कभी नहीं आया है, इसीलिए पहली बार यहां भाजपा को जीत दिलाने के लिए खास रणनीति बनाई जा रही है।