

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का रविवार को बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, जल संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के कोरबा में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के प्रयासों की सराहना करते हुए वर्षा जल संचयन को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। साथ ही कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’, मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा विज्ञान, अंतरिक्ष, खेल और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सरकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही हैं।
इस अवसर पर संभागीय सह प्रभारी पल्लव धर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, एल्डरमैन योगेश बोले, जिला सह संयोजक राजेश पांडे, वैभव दुबे, विवेक पांडे, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश श्रीवास सहित सुरेश पटेल, राकेश सिंह, महेश देवांगन, सुषमा द्विवेदी, अजीत मिश्रा, देवी प्रसाद यादव, टिंकू शर्मा, उमेश पांडे, गिरधारी और शंकर लाल अहिरवार समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल अहिरवार ने किया।
