खेरकट्टा जलाशय के पास पेड़ पर लटकी मिली दो महिलाओं की लाश पखांजुर थाना क्षेत्र के मामला—

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–

पखांजुर–
पारलकोट खैरकड़ा जलाशय बांध के नीचे पेड़ पर दो महिलाओं की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जलाशय में गाय चराने गए लोगो की नज़र पेड़ पर लटकी हुई महिलाओं पर पड़ी तो खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। पुलिस को खबर मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ करने पर पता चला की दोनों महिलाए भोगनभोडिया ग्राम की हैं।लाश की पहचान करने के लिए गांव में खबर की गई तो पेड़ पर लटकी लड़की के नाना ने उसके कपड़ों से उसकी पहचान की। बता दें कि फांसी पर लटकी महिला में एक 17 वर्ष सुनीता उड़के व महिला 36 स वर्षीय सैन्य उइके हैं। ग्रामीणों के बताए न अनुसार ग्राम बोगनभोडिया की तीन का महिलाएं जिसमें दो लड़की थीं 7 अक्टूबर पीवही 02 नंबर में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने गई थी। रात को वापस आते समय देरी हो गई। इसके चलते रात को किसी के कौठार में सो गई।
सुबह उठी तो एक लड़की ने कहा कि घर चलते हैं। इस पर बाकी दोनों ने कहा हुम् घर नही जाएंगे फांसी लगाएंगे तू भी चल।इस पर लड़की घर चले गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी।पर परिजनों ने बात को गम्भीरता से नही लिया।क्यों कि उनके परिवारों में ऐसे कोई बात नही थी कि जिसके वजह से कोई अत्म्यहत्या कर ले।बाद में दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले। घटना स्थल पर
पखांजुर एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं डॉक्टर पहुंचा मौक स्थल पर परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम किया और मृत शरीर को परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने घटना स्थल पर रिश्तेदार एवं ग्रामीणों तथा स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया।

More From Author

8 लाख के इनामी महिला नक्सली ने किया समर्पण–

कैंसर से लड़ने में करें बिलासपुर के मासूम 3 साल के दिव्यम की मदद, जानिए कैसे कर सकते हैं उसके इलाज में सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts