
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-

पखांजूर–
भानुप्रतापपुर परिवहन संघ का चक्का जाम आज दूसरे दिन भी जारी है। चक्का जाम के 27 घँटे बीत चुके हैं। लगातार भानुप्रतापपुर में मोनेट माइंस में परिवहन अनुपात बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह 4 बजे से भानुप्रतापपुर में चक्का जाम है। प्रदर्शनकारी मुख्य चौक पर टेंट लगाकर धरने पर है। संघ द्वारा चारों मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। भानुप्रतापपुर में चक्का जाम के चलते यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अंतागढ़ रोड़ में खण्डी नदी के आसपास तथा दल्ली रोड़ में शिवम अस्पताल तथा कांकेर रोड़ में रानवाही एवं सम्बलपुर रोड़ में ओवरब्रिज के पास से पैदल आना जाना करना पड़ रहा है। भानुप्रतापपुर से होकर जाने वाले चारों मार्ग अंतागढ़, दल्ली राजहरा, कांकेर एवं दमकसा मार्ग पूरी तरह से जाम है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

