नगरपालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष का परचम फहरने के बाद जनपद में भी कांग्रेस के ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने के लिए रणनीती ,प्रमाण पत्र लेने के बाद 19 जनपद सदस्यों को बंद कमरे में चर्चा के बाद अज्ञात वास में ले जाया गया

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

 जनपद पंचायत तखतपुर में 13 फरवरी को अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए कांग्रेस द्वारा 19 निर्वाचित जनपद सदस्यों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। 
    जनपद पंचायत तखतपुर में 13 फरवरी को मतदान होना है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद विकासखण्ड में 25 जनपद सदस्य निर्वाचित होकर आए जिन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र 6 फरवरी को दिया गया निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के लिए सभी जनपद सदस्य स्ट्रांग रूम पहुंचें थे जहां रिर्टनिंग आफिसर जोशी द्वारा सभी निर्वाचित जनपद सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया प्रमाण पत्र लेकर बाहर आए ये जनपद सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में शामिल होंगे जिसके लिए जिस पार्टी को भी अपना अध्यक्ष निर्वाचित करना है उन्हें 13 जनपद सदस्य चाहिए पर कल प्रमाण पत्र लेकर बाहर आ रहे 19 जनपद सदस्यों को कांग्रेस के प्रदेश सचिव आशीष सिंह ठाकुर के संपर्क में आए और उन जनपद सदस्यों को श्री सिंह के साथ सभी अज्ञात स्थान पर चले गए। पिछले दस साल से जनपद पंचायत में भाजपा का ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष रहा है पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद पूरे प्रदेश में ईकाईयों में कांग्रेस की ही सरकार बने इसके लिए रणनीती के तहत कांग्रेस ने 19 जनपद सदस्य और उसके प्रतिनिधियों को प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर अपने साथ ले उडे। इधर भाजपा के मण्डल पदाधिकारी कुछ कर पाते इसके पहले ही कांग्रेस ने सात दिन पूर्व ही जनपद सदस्यों को ले गए।
सदस्यों के मोबाईल बंद- 
जनपद सदस्य जो प्रमाण पत्र प्राप्त करने बाद भूमिगत हो गए है उन जनपद सदस्यों क मोबाईल भी बंद हो गया है बताया जाता है कि इनके परिवार के सदस्यों को एक नम्बर उपलब्ध करा दिया गया है जो जरूरी और आवश्यकता पडने पर इनसे संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!