
शशि मिश्रा
बिलासपुर। बिना गोपनीय जानकारी दिए महिला से 89 हजार 600 रुपए की आनलाइन ठगी करने के मामले में पुलिस ने एमपी से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि खपरगंज निवासी तस्नीम शब्बीर कमाल पति शब्बीर हुसैन कमाल ने रिपोर्ट लिखाई। 28 जून को उनकी सहेली विना मुलचंदानी फोन कर बोली 10 हजार की आवश्यकता है। गुगल पे के माध्यम से भेजने को कहीं। उन्होंने 10 हजार सहेली को फोन पे की तो पैसा नहीं जा रहा था। 29 जून को वे बैंक में जानकरी ली तो पता चला 12 जून को दोपहर 3.52 बजे यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 89 हजार 600 रुपए ट्रांसफर कर लिया गया था। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी बैंक खाताधारक मध्य प्रदेश श्योरपुरी सिद्धपुरा निवासी गोलू उर्फ गोल्डी रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
