
शशि मिश्रा
बिलासपुर। मोबाइल हैक कर एक युवक से 4 लाख 20 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया कि कुदुदण्ड निवासी दीप कुरें प्राइवेट जॉब करता है। उनके मोबाइल को हैककर उनके बॉस के नाम का मैसेज भेजकर अलग अलग किश्तों में 4 लाख 20 हजार रुपए आनलाइन ट्रांसफर करा लिया गया है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाइलधारक के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।
