
शशि मिश्रा
बिलासपुर। बीड़ी पीने के दौरान कुंए में गिरकर एक ग्रामीण की डूबकर मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। कोटा थाना के एएसआई गोपाल खाण्डेकर ने बताया कि आमाली निवासी टुडेश्वर यादव पिता नंदलाल यादव 35 साल गांव के सार्वजनिक कुंआ के उपर चबुतरा में बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक कुएं में गिर गया। गामीणों ने बांस डालकर बाहर निकालने का प्रयास किया, किन्तु पानी की गहराई में आकर डूबने से उसकी मौत हो गई है।
