
शशि मिश्रा
बिलासपुर। शराब के नशे में काम करने को लेकर ठेकेदार व राजमिस्त्री के बीच विवाद हो गया। मिस्त्री ने दांत से ठेकेदार के हाथ को काटा तो ठेकेदार ने दांत से काटकर उसका कान अलग कर दिया। पीड़ित कटा कान हाथ में रखकर थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। चकरभाठा टीआई भावेश शेंडे ने बताया, ग्राम सेंवार निवासी जागेश्वर साहू पिता मनीराम साहू राजमिस्त्री का काम करता है। 7 जुलाई को शाम 7 बजे वह नशे में सूरज किराना दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान नशे में ठेकेदार संतोष साहू आया और उसे कहा मिस्त्री का काम कम करते हो कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जागेश्वर साहू ने दांत से ठेकेदार साहू के हाथ को काटने लगा। इस पर संतोष साहू ने उसके दाहिने कान को दांत से काटकर अलग कर दिया।
