
शशि
जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान संजय नगर निवासी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32) जबरन घर में घुस गया। आरोप है कि उसने दरवाजा बंद कर महिला के साथ अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक तथा उपनिरीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
