
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा। चाम्पा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा स्थित प्लांटेशन एरिया के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना 5 जुलाई 2026 की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। उसने काले रंग की फुल शर्ट और काले रंग की फुल पैंट पहन रखी है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच है तथा गले में गमछा बंधा हुआ है।

मामले में चाम्पा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त और घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि मृतक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना चाम्पा के मोबाइल नंबर 94791-93108 अथवा कंट्रोल रूम जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 पर तत्काल सूचना दें।
