

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के “चेतना अभियान” के तहत समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लिव-इन रिलेशनशिप, यातायात सुरक्षा और साइबर अपराध विषयों पर आधारित तीन लघु फिल्मों का विमोचन चेतना भवन, पुलिस ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ।
फिल्मों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित फिल्म में किसी भी रिश्ते में प्रवेश करने से पहले उसके सामाजिक, कानूनी और भावनात्मक पहलुओं को समझने का संदेश दिया गया, ताकि भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

यातायात जागरूकता फिल्म में सड़क पर स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई। इसमें बताया गया कि स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वयं और अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है।
साइबर अपराध जागरूकता फिल्म में स्कूली विद्यार्थियों ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और अन्य डिजिटल अपराधों से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। फिल्म के जरिए नागरिकों से डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान फिल्मों से जुड़े कलाकारों और तकनीकी टीम का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में फिल्म निर्देशक , असिस्टेंट डायरेक्टर तथा मेकअप आर्टिस्ट शामिल रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहित कई गणमान्य अतिथि, पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद्, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन सेवानिवृत्त उप निरीक्षक ने किया।
समापन अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने कहा कि जनजागरूकता आधारित लघु फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम हैं। “चेतना अभियान” के तहत भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक विषयों पर इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
