
शशि मिश्रा
बिलासपुर। महिला से 89 हजार 600 रुपए की आनलाइन ठगी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया, खपरगंज निवासी तस्नीम शब्बीर कमाल पति शब्बीर हुसैन कमाल ने रिपोर्ट लिखाई। 28 जून को उनकी सहेली विना मुलचंदानी ने फोन कर कहा 10 हजार रुपए की आवश्यकता है। उसने गूगल पे के माध्यम से रुपए भेजने कहा। उन्होंने 10 हजार सहेली को फोन पे से भेजा तो पैसा नहीं जा रहा था। 29 जून को उन्होंने बैंक में जानकरी ली तो पता चला 12 जून को दोपहर 3.52 बजे यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 89 हजार 600 रुपए ट्रांसफर कर लिया गया है। उनके द्वारा बिना गोपनीय जानकारी दिए उनके बैंक खाते से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
