
शशि मिश्रा
बिलासपुर। कोटा डेम घूमने गए अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कर्मचारी पर नशेड़ी युवकों ने मारपीट कर लोहे की राड से हमला कर सिर फोड़ दिया है। वहीं उनकी बाइक तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ पाई है। कोटा पुलिस के अनुसार, तखतपुर सकेरी बांधा निवासी आशतोष पटेल पिता फुलचंद पटेल अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर के पद पर पदस्थ हैं। 27 जून को वे कोरीडेम घूमने गए थे। शाम 4 बजे नावघाट तरफ अकेले घूम रहे थे। इसी दौरान नशे में 4 से 5 युवक आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर युवकों ने मारपीट करते हुए लोहे की राड से हमला कर सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों के द्वारा उन्हें कोटा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें सिम्स रिफर कर दिया गया था। इलाज कराने के बाद 28 जून को उन्होंने घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।
