
शशि मिश्रा
बिलासपुर। बारिश होने पर घर के पास खड़े ग्रामीण पर 15 साल के नाबालिग ने विवाद कर कमर के पास चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। गंभीर अवस्था में ग्रामीण को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर को नहीं पकड़ पाई है।
कोटा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने बताया, 29 जून की शाम 7.30 बजे बारिश होने पर पड़ावपारा निवासी मनोज कुमार घर के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान 15
साल का नशेड़ी नाबालिग आया और उनके साथ किसी बात लेकर विवाद
कर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर नाबालिग से मारपीट कर चाकू से कमर के पास जान लेवा हमला कर दिया है। चाकूबाजी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटा अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया। परिजन के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस हमलावर को नहीं पकड़ पाई थी।
