

इगलास, अलीगढ़। आमतौर पर माना जाता है कि पुरुष ही महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं ।ऐसा शायद ही आपने सुना होगा कि किसी महिला ने किसी पुरुष के साथ बलात्कार किया हो लेकिन ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चाची ने नाबालिक 17 वर्षीय भतीजे के साथ जबरन यौन संबंध बनाए और उसमें वह गर्भवती भी हो गई। अब चाची भतीजे को छोड़ने को तैयार नहीं। कामुक चाची ने इस कदर संबंध बनाए कि नाबालिग किशोर को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक रिश्ते की चाची को नाबालिग भतीजे के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
पड़ोसी परिवार की दो बच्चों की मां विवाहिता पर आरोप लगा है कि उसने रिश्ते के एक 17 वर्षीय किशोर भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर ढाई साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बनाए बल्कि हमेशा के लिए उसे अपना बनाने के लिए दबाव डाल रही थी। धमकी दे रही थी कि मेरे साथ संबंध नहीं रखेगा तो जेल भिजवा दूंगी। तहरीर के मुताबिक विवाहिता की धमकी से भयभीत किशोर ने जब अपनी मां को पूरी जानकारी दी तो माँ के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां की तहरीर पर आरोपी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर की मां का कहना है कि उसके बेटे को दो बच्चों की मां ने प्रेमजाल में फंसा लिया था, पिछले दो-ढाई वर्ष से अवैध सम्बन्ध बनाती चली आ रही है। अब वह बेटे को धमका रही है कि मुझे अपने साथ रख नहीं तो दुष्कर्म की रिपोर्ट टर्ज कराकर जेल भिजवा दंगी।
पंचायत में भी महिला ने नहीं मानी किसी की बात
इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया ने बताया कि उक्त गंभीर पारवारिक प्रकरण को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों के अनुरोध पर पंचायत भी बुलाई थी जिसमें महिला के पति और अन्य परिजनों ने उसे काफी समझाया था लेकिन महिला किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जबकि समझाने पर उसका पति उसे साथ रखने के लिए राजी था। लेकिन महिला किसी कीमत पर किशोर को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।
भतीजे से ढाई माह की गर्भवती है महिला
इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले को लेकर गांव में एक पंचायत हुई जिसमें महिला ने खुलकर स्वीकार किया कि वह किशोर के साथ हुए संबंधों के चलते ढ़ाई माह की गर्भवती है और उसके साथ ही रहना चाहती है। किसी कीमत पर पति के साथ रहने को राजी नहीं होने पर उसे पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
