
बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा प्रेसिडेंशियल अवार्ड समारोह एवं थैंक्सगिविंग डिनर का आयोजन किया गया। समारोह में रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रोटेरियन सदस्यों, समाज के विभिन्न नागरिकों तथा सहयोगी पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वर्षभर में क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों का स्लाइड शो के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी साझा की गई। समारोह में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन क्लब की अध्यक्ष शैलजा शुक्ला ने दिया। उन्होंने पूरे वर्ष संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों, सहयोगियों और समाज के नागरिकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव कृतिका मोदी एवं पास्ट प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल ने किया। अवार्ड वितरण अध्यक्ष शैलजा शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद खेमका, पूर्व जिला गवर्नर एस.पी. चतुर्वेदी तथा पूर्व जिला गवर्नर डॉ. आर.ए. शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में उपस्थित सदस्यों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल धन्यवाद ज्ञापित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा में किए गए छोटे-छोटे योगदानों को भी सम्मान देने और लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करने का माध्यम हैं।
समारोह में संजय दुबे, अमित चक्रवर्ती, दीपक खंडेलवाल, किरण सिंह, पायल लाठ, सुधा शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, करन सिंह, सुनील सुल्तानिया, पवन नलोटिया, डॉ. जी.बी. सिंह, डॉ. संजय ददरिया, नवनीत अग्रवाल, सतीश शाह सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं समाज के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
