
संवाददाता/सौरभ साहू
दिनांक 29/06/2026,
लोकेशन, रामानुजनगर विकासखंड जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर/ जिले के रामानुजनगर विकासखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि केंद्र सरकार की किसानों और गरीबों के लिए संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण योजना में कथित कमीशनखोरी के आरोप लगे हैं। किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रामानुजनगर शाखा में ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर उनसे हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की राशि ली गई। अब ऋण की वसूली को लेकर उन्हें प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने खेती-किसानी और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य ऋण योजनाओं का लाभ लेने बैंक का रुख किया था। लेकिन ऋण स्वीकृत कराने के एवज में उनसे कथित तौर पर कमीशन की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण पास कराने के नाम पर बड़ी रकम ली गई, जिसके बाद उन्हें ऋण प्रदान किया गया।
ग्रामीणों ने कहा करेंगे निष्पक्ष जांच कि मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि अब ऋण की किस्तें जमा करने और बकाया राशि की वसूली को लेकर उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कई किसानों का कहना है कि वे पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ऊपर से कमीशन के रूप में अतिरिक्त राशि देने के कारण उनकी स्थिति और खराब हो गई है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर और जिला प्रशासन से लगाई न्याय कि गुहार,,,,
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित किसानों और मजदूरों ने सूरजपुर कलेक्टर तथा जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जांच कराई जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगा।।
जब मामले कि जानकारी मिली तो हमारे द्वारा कई बार ब्रांच मैनेजर साहब को फोन करके इस मामले में उनका पक्ष जानने कि कोशिश कि गई। लेकिन ब्राच मैनेजर के द्वारा फोन तक नहीं उठाया गया, और शाखा में सपंर्क करने पर जानकारी मिली कि साहब ने लाखों रूपए कमीशनखोरी करके अपना तबादला करा लिया गया है।। इससे पहले भी रामानुजनगर के सेंट्रल बैंक, करोड़ों रुपए गबन करने का मामला उजागर हुआ था। जिसमें ब्रांच मैनेजर, कैशियर, उपप्रबंधक सहित कई लोगों के उपर कार्यवाही हुई थी।
और उन्हें जेल कि हवा भी खानी पड़ी।। जो शायद अभी भी जेल में ही हैं। रामानुजनगर के स्टेट बैंक में भी ऐसी कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने कहा बहुत जल्द कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए इस मामले कि बारिकी से जांच कराई जाए।।
फिलहाल जहां मामले में हमारे सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली है। और किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
अब देखना होगा कि बिना किसी दबाव के जिला प्रशासन इस मामले को कब तक गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्या कदम उठाता है।। और निष्पक्ष तरीके से जांच करते हुए किसानों को न्याय दिलाने के लिए किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।
और जहां यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।।
