
बिलासपुर। मल्हार चौकी पुलिस ने मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेला चौक मल्हार निवासी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास (23 वर्ष) के खिलाफ रूपचंद केवट ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 4 मई 2026 को नारियल की खरीदी-बिक्री को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी ने अपने सैलून में रखी कैंची से रूपेश तथा उसके पिता मनहरण केवट पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
मामले में मल्हार चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़ित को गंभीर चोट लगने की पुष्टि होने पर प्रकरण में संबंधित धाराओं का विस्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
