
शशि मिश्रा
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका मेन रोड पर स्कूटी सवार एक युवक-युवती द्वारा बीच सड़क पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। सार्वजनिक जगह पर आने-जाने वाले लोगों की परवाह किए बिना कपल आपत्तिजनक हरकतें करता रहा, जिसका एक राहगीर ने वीडियो बना लिया।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सामने आने के बाद सरकंडा पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रही है।
