शराब के नशे में जीजा ने साले पर किया डंडे से हमला, मामला दर्ज

बिलासपुर/कोटा। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खरगहना में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपने साले पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर पर चोट आई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खरगहना निवासी राजेश पोर्ते (39 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन कलेश्वरी जगत और जीजा उर्मेंद जगत पिछले करीब दो वर्षों से परिवार सहित उसके घर में रह रहे हैं। 13 जून की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उर्मेंद जगत शराब के नशे में घर पहुंचा और राजेश की मां वृदाबाई से गाली-गलौज करने लगा।

राजेश ने विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसके कमरे के सामने पहुंच गया। आरोप है कि उर्मेंद जगत ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंडे से राजेश के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!