

पहले तो प्यार मोहब्बत के नाम पर युवक ने अपनी हवस पूरी की और युवती के प्रेग्नेंट हो जाने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती का प्रेम संबंध बुढती पारा पौंसरा कोनी निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार बघेल से था। इसी दौरान अजय ने 4 नवंबर 2024 को अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और उसे आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उसके साथ विवाह कर लेगा । जून 2025 तक शारीरिक संबंध बनाने का यह सिलसिला चलता रहा। इसी दौरान अप्रैल 2025 में जब लड़की गर्भवती हो गई तो अजय ने उसे मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खिला दिया और उसका गर्भ गिरा दिया।
इसके बाद दबाव बनाने पर अजय ने लड़की और उसके परिजनों के समक्ष नारियल फोड़कर अपनी परंपरा अनुसार शादी की बात की लेकिन बाद में मुकर गया और उसने लड़की के साथ बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद पीड़िता ने सरकंडा थाने में उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही अजय बघेल फरार हो गया। पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। लंबे समय से उसके ना मिलने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹5000 की इनामी राशि भी घोषित की थी। पिछले तीन महीना से फरार अजय बघेल नागपुर के एक निर्माणाधीन परिसर में नौकरी कर रहा था। पुलिस उसे ढूंढते हुए पहुंच गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
