जमीन का पैसा मांगने पर बहन को भाइयों ने पीटा

शशि मिश्रा

बिलासपुर। अपने हिस्से की जमीन का पैसा मांगने पर बहन के साथ भाइयों ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सकरी पुलिस के अनुसार, जोंकी निवासी रूकमणी साहू पति अवगराम साहू अपने भाईयों के साथ मायके में अलग रहती है। 8 फरवरी को सुबह 11 बजे वह भाइयों के पास अपने हिस्से के जमीन के बेचे हुए रकम को मांगने गई थी। इसी बात को लेकर उनके भाई भुनेश्वर साहू, भरत साहू व भाई बहू दिव्या ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने रूकमणी की रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115, 2, 351, 3, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!