राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई पहचान, संस्कृति और लोककला पहुंच रही देश-विदेश तक,,,,,,

संवाददाता/सौरभ साहू
अम्बिकापुर, जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।

सरगुजा/ अम्बिकापुर, दिनांक 11 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य की समृद्ध संस्कृति, लोककला, धार्मिक आस्था और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश के ऐतिहासिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों, जलप्रपातों, वन्यजीव अभ्यारण्यों तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला, लोकनृत्य और जनजातीय संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का भी सफल संचालन किया जा रहा है।
राज्य सरकार की पहल से पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य राज्य की अमूल्य धरोहर है। इसे संरक्षित करते हुए विश्व पटल पर स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में कई नई योजनाएं प्रदेश को नई पहचान दिलाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!