
शशि मिश्रा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों परीक्षाएं जुलाई में आयोजित होंगी। हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी और 22 जुलाई तक चलेगी। हाईस्कूल द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक होगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक है।
