183 प्राचार्यों ने नहीं दिया जवाब बोर्ड रिजल्ट की समीक्षा आज

शशि मिश्रा

10 वीं और 12 वीं के बोर्ड रिजल्ट में जिले का प्रदर्शन खराब रहा है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। 10वीं में जिला प्रदेश में 30वें और 12वीं में 27वें स्थान पर रहा। इसके बाद 183 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इनमें 10वीं के 139 और 12वीं के 44 स्कूल शामिल हैं। जिन विषयों में छात्र ज्यादा फेल हुए, उन विषयों के व्याख्याताओं से भी जवाब मांगा गया है। प्राचार्यों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इन पर कार्रवाई हो सकती है। इधर गुरुवार 11 जून को प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा
अधिकारियों की बैठक रायपुर में होनी है। बैठक में साइकिल वितरण, पुस्तक और यूनिफार्म वितरण की जानकारी ली जाएगी। जो स्कूल भवन विहीन है उन पर चर्चा होनी है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले के उन स्कूलों को चिन्हित किया गया है जिनका परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। सिर्फ प्राचार्य ही नहीं, बल्कि विषयवार व्याख्याताओं पर भी गाज गिरी है। जिन विषयों में छात्र सबसे ज्यादा अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन संबंधित शिक्षकों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि आखिर उनके विषय में परिणाम इतना खराब क्यों रहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे को भी फटकार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!