
शशि मिश्रा

बिलासपुर। चोरों ने आंतक मचाते हुए एक मकान व तीन पान ठेलों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर, नकद रकम, खाद्य सामग्री की चोरी कर ली है। पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सकरी पुलिस के अनुसार, ब्राम्हण मोहल्ला निवासी रमाशंकर उपाध्याय डेंटल कालेज के पास पान ठेला चलाते हैं। 13 मार्च की रात 10 बजे पान ठेला बंद कर घर चले गए थे। 14 मार्च की सुबह 7 बजे वे पान ठेला खोलने आए तो ताला टूटा मिला। अंदर में रखा गुटखा, सिगरेट, कोल्डड्रिंक, चाकलेट, लीची ड्रिंक, पान सामान, गल्ले से 3 हजार रुपए नकद चोरी हो गई थी। वहीं उनके बगल के पेंडारी निवासी शत्रुहन बंजारे, ममता खांडे के पान ठेला से सामान चोरी हो गई है। तीनों दुकान से 50 हजार रुपए की सामान चोरी कर लिया गया है। इसी तरह पेचपड़ी क्षेत्र के कुकुर्दीकरा निवासी प्रमोद जायसवाल 8 मार्च को घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार सहित उज्जैन महाकाल का दर्शन करने चले गए थे। 13 मार्च की सुबह 7 बजे वे परिवार के साथ लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखे तो आलमारी से सोने का हार, 2 कंगन, 2 मंगलसूत्र, 3 अंगूठी, 3 टाप्स, 1 मांगसिटी, 1 नथनी, 3 पायल, कमरबंद सहित डेढ़ लाख के जेवर चोरी हो गए थे। सूचना पर पुलिस घर व पान ठेलों का निरीक्षण कर अपराध कायम कर लिया है।
