
शशि मिश्रा
बिलासपुर। घर से युवक को बुलाकर पहले छककर शराब पिलाई और उसके बाद मारपीट कर चाकू से हमला कर दिय। युवक के सीने व हाथ की कलाई में चोट आई है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, तिफरा अभिलाषा परिसर ईडब्ल्युएस कालोनी निवासी उमेश सोनवानी पिता बरन सोनवानी लॉयन सर्विस में ठेकेदार के अंदर काम करता है। 9 जून को उसे फोन कर साथ में काम करने वाला हर्ष व्यास ने शराब पीने के लिए सेक्टर डी तिफरा में बुलाया। दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। उसके बाद हर्ष व्यास ने तुम किसी औरत का पैसा निकलवाने आफिस गए थे कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसेके सीने व हाथ की कलाई में चोट आई है। पुलिस ने उमेश सोनवानी की रिपोर्ट पर हमलावर हर्ष व्यास के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
