हाईवा की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, एमबीबीएस छात्र सुरक्षित

बिलासपुर। गिरधर विहार मोड़ के पास देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र आर्यव्रत सिंह पवार बाल-बाल बच गया। एयरबैग खुल जाने के कारण उसे कोई चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, उसलापुर स्थित अल्का एवेन्यू निवासी 21 वर्षीय आर्यव्रत सिंह पवार शनिवार रात अपने मित्र के घर शांतिनगर गया था। देर रात करीब 1.10 बजे वह कार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गिरधर विहार मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 24 एम 8887 के चालक ने कथित रूप से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आर्यव्रत ने अपने पिता संजय सिंह पवार को सूचना दी। इसके बाद वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

, एमबीबीएस छात्र सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!