
शशि मिश्रा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (सिरगिट्टी) से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। सेंट जेवियर स्कूल में पदस्थ कलयुगी शिक्षक राहुल बंगारू ने अपनी ही दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर बंधक बनाया और उसके साथ बेशर्मी की हदें पार कर दीं। यह घटना इसी साल जनवरी महीने की है, जब छात्रा स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर लौट रही थी। आरोपी की भयानक धमकियों के कारण पीड़ित बच्ची महीनों तक खौफ के साए में रही। आखिरकार, बच्ची ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को आपबीती सुनाई।
परिजनों की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
