रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर से सोने के जेवर, मोबाइल चोरी

शशि मिश्रा

रिटायर्ड रेलवेकर्मी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर सोने के जेवर, मोबाइल, टेबलेट की चोरी कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

तोरवा टीआई रजनीश सिंह ने बताया, कासिमपारा निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी सतीश कुमार तिग्गा 60 साल विगत 28 मई को घर के दरवाजे में ताला लगाकर

सिक्किम घूमने चले गए थे। 5 जून को वे घर लौटे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखे तो सामान अस्त व्यस्त पड़े थे। आलमारी के लाकर से कीमती सोने के जेवर व मोबाइल, टेबलेट चोरी हो गई थी।

सूचना पर पुलिस उनके घर का मुआयना कर लौट गई। पुलिस ने श्री तिग्गा की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!