
शशि मिश्रा

पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, बीच बाजार चाकूबाजी से फैली दहशत, यदुनंदन नगर बाजार में भीड़ के सामने वारदात, घायल की हालत गंभीर, बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत यदुनंदन नगर तिफरा में रविवार रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुराने विवाद के चलते आरोपी गोलू उर्फ “सर्किट” ने युवक केवल गिरी गोस्वामी पर बीच बाजार में जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच यदुनंदन नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई। उस समय बाजार में काफी भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर उस फल दुकान के पास पहुंचा, जिसे घायल युवक की पत्नी संचालित करती है। वहां पहुंचते ही आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर केवल गिरी गोस्वामी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
