
शशि मिश्रा
रात 2 बजे मंगला चौक में दो युवक व एक युवती नशे में विवाद कर रहे थे। गश्त में तैनात दो आरक्षक समझाइश देने के गए तो युवक युवती ने आरक्षकों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की और स्टंट कर तेज रफ्तार से रफूचक्कर हो गए।
पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन टीआई किशोर केंवट ने बताया कि एक जून की रात आरक्षक विकास श्रीवास, संतोष यादव मंगला चौक गश्त पर ड्यूटी कर रहे थे। रात 2 बजे बाइक क्रमांक सीजी 04 क्यूवी, 2788 में दो युवक एक युवती नशे में आए और चौक पर बाइक खड़ी कर आपस में विवाद करने लगे। काफी समय तक
उन्हें विवाद करते देख दोनों आरक्षक उन्हें समझाइश देने गए तो युवक युवती बाइक में बैठकर तेज रफ्तार से आरक्षकों पर चढ़ाने की कोशिश करने लगे। आनन फानन में दोनों आरक्षक सड़क किनारे उतरे तो बाल बाल बच गए। उसके बाद तीनों खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करते हुए तेज रफ्तार से रफूचक्कर हो
गए। आरक्षकों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों को दी। शहर में नाबाबंदी कर बाइक सवार युवक युवती की तलाश की गई, किन्तु बाइक सवार नहीं मिले।
पुलिस ने आरक्षक विकास श्रीवास की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 184, 189 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
