


बिलासपुर..
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश में महत्वपूर्ण कदम उठाई है.
इसी के तहत बिलासपुर के युवा नेता रौशन सिंह को भाजयुमो मुंगेली जिला का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. संगठन में लंबे समय से सक्रियता,निष्ठा और अनुशासित कार्य शैली के चलते मिली इस जिम्मेदारी से युवाओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश की टीम में किसी भी युवा कार्यकर्ता के लिए ऐसी जिम्मेदारी मिलना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेतृत्व को आगे लाने की नीति पर कार्य कर रहा है.
रौशन सिंह लंबे समय से भाजपा और भाजयुमो के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. चुनावी अभियानों से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, सामाजिक से लेकर धार्मिक कार्यों सहित हर मोर्चे पर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है. वे विधायक अमर अग्रवाल के करीबी समर्थकों में गिने जाते हैं। धार्मिक,सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रियता के कारण हर वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं. इससे उनकी पहचान एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में बनी है जो राजनीति को समाजसेवा से जोड़कर देखा है.।

भाजयुमो जिला सह प्रभारी के नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा युवाओं को केवल मंच ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी सौंप रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रौशन सिंह की यह भूमिका मुंगेली सहित पूरे बिलासपुर संभाग में संगठन को नहीं ऊर्जा देगी.
युवाओं के बीच मजबूत पकड़
रौशन सिंह की सबसे बड़ी ताकत युवाओं के बीच उनकी स्वीकारता है। शिक्षा,रोजगार, खेल,धार्मिक,सामाजिक विषयों पर उनकी सक्रियता, मिलनसारिता उन्हें आम युवाओं से जोड़ती है. पार्टी के कई अभियान में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली है.
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार.
रौशन सिंह ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, नगर विधायक अमर अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा और सरकार की रीती नीतियों को मजबूती से पहुंचाने का काम करेंगे।



