छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ, बिलासपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन

बिलासपुर।
आज दिनांक 24 मई 2026 को प्रियदर्शिनी कला मंदिर, इंदिरा विहार कॉलोनी, बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उपरांत बिलासपुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में श्री रामायण प्रसाद सूर्यवंशी, बिलासपुर को क्षेत्रीय अध्यक्ष, श्री काशी राव गाढ़े, बिलासपुर को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री रविकांत ठाकुर, मुंगेली को क्षेत्रीय सचिव, श्री यशवंत कुमार राठौर, कोरबा को क्षेत्रीय संयुक्त सचिव, श्री रामेश्वर दास मानिकपुरी, बिलासपुर को कोषाध्यक्ष तथा श्री अमित तिवारी, बिलासपुर को कार्यालय मंत्री निर्वाचित किया गया।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में श्री रामानंद शर्मा, बिलासपुर एवं श्री अमर सिंह साहू, बिलासपुर का चयन किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर श्री सचिन क्षत्री (बिलासपुर), कु. कविता विश्वकर्मा (बिलासपुर), श्री अजय मिश्रा (कोरबा), श्रीमती प्रतिभा पटेल (कोरबा) एवं श्री पुलक सरकार (मुंगेली) को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में श्री राजदेव सिंह (कोरबा), श्री दिनेश कुमार सिंगसार (मुंगेली), श्री प्रमोद सिंह (बिलासपुर), श्री चंद्रमणि राठौर (बिलासपुर), श्री हेमंत कुमार मानसर (पेंड्रारोड), श्री अमजद अली (तखतपुर), श्री रामचंद्र मिरी (कोटा), श्री हिमांशु राय (बिलासपुर), श्री कृष्णा राव (बिलासपुर), श्री शैलेन्द्र उरमलिया (बिलासपुर), श्री रवि शंकर कौशिक (बिलासपुर), श्री हरीश श्रीवास (पेंड्रारोड), श्री सुमेश सिंह (बिलासपुर), श्री विजय कुमार (बिलासपुर) तथा श्री अर्जुन साहू (बिलासपुर) को सम्मिलित किया गया।

कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया का दायित्व निर्वाचन अधिकारी श्री नवरतन बरेठ ने सफलतापूर्वक निभाया। श्री मनीष कुमार क्षत्री ने प्रस्तावक तथा श्री रवि शर्मा ने समर्थक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा विद्युत कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!