धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

के थाना पुलिस ने आम लोगों को डराने-धमकाने और धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करन सोनकर दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास तथा दीप श्रीवास मन्नू चौक टिकरापारा क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहे हैं।

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में करन सोनकर (41 वर्ष), निवासी दयालबंद काली मंदिर के पास तथा दीप श्रीवास (27 वर्ष), निवासी मन्नू चौक टिकरापारा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 330/2026 एवं 331/2026 दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!