

के थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा और बिक्री रकम जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में लागू बीट सिस्टम के तहत थाना क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी और सूचना तंत्र मजबूत किया गया है। बीट आरक्षकों की सक्रियता के चलते लगातार नशे और अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं मिल रही हैं।
इसी क्रम में सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग पारा क्षेत्र में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपी करूणा वर्मा (22 वर्ष), निवासी शांति नगर सकरी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.200 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 9 हजार रुपये बताई गई है, तथा बिक्री के 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
