

कलयुगी प्यार फिर हवस की भूख और नतीजा सलाखों की दीवार। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बार फिर चौंकाने वाला एक मामला आया है । सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से तखतपुर क्षेत्र के ग्राम जरेली निवासी 19 वर्षीय निलेश जायसवाल की दोस्ती तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ हुई। दोनों अक्सर फोन पर बात करते। धीरे-धीरे दोनों में गहरी छनने लगी। इसी दौरान निलेश का जन्मदिन आया। अपना बर्थडे मनाने उसने युवती को मिलने तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया। दोनों साथ में बैठे। खूब हंसी मजाक हुई । युवक को लगा कि युवती भी जिस्मानी रिश्ते के लिए तैयार है इसलिए उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाएं लेकिन यह बात लड़की को बिल्कुल पसंद नहीं आई । उसने तोरवा थाने में शिकायत करते हुए कहा कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए बीएनएस की धारा 69 बलात्कार के आरोप के तहत युवक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
