

जिले के थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की है।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नरगोडा के स्कूल पारा में अवैध शराब बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैया श्रीवास (38 वर्ष) निवासी ग्राम नरगोडा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 35 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 6.300 लीटर कीमत करीब 2800 रुपये की शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीपत पुलिस ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
