

के थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 38 नग देशी शराब और एक ऑटो वाहन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब बिक्री और उससे बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम अवैध शराब कारोबारियों की तलाश में जुटी थी।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो में शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सेंट जोसेफ स्कूल के सामने घेराबंदी कर ऑटो क्रमांक CG 10 AC 6028 को रोका। जांच के दौरान वाहन में 38 पाव देशी शराब, प्रत्येक 180 एमएल, बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी अल्फ्रेड एन्थोनी (55 वर्ष), निवासी अटल आवास बहतराई थाना सरकंडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक सालिक राम कर्ष, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास और महेंद्र सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
