सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल रविवार को, बिलासपुर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना

बिलासपुर। द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 रविवार 24 मई को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा में बिलासपुर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी और अभिभावक शहर पहुंचेंगे, जिससे प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर नो-एंट्री लागू की है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों, पुल-पुलिया, संकीर्ण मार्गों, शॉपिंग मॉल क्षेत्र, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस और यातायात बल तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने पर यातायात मार्गों को डायवर्ट भी किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुबह 7 बजे से परीक्षा प्रारंभ होने तक तथा शाम 4:30 बजे परीक्षा समाप्ति के बाद संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए शहर के बाहरी एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन कर सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!